फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, हर ओर शिव की जय जयकार 

Tue, 01 Mar 2022 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

महाशिवरात्रि पर शहर में सुबह से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही कतारें लंबी होती गईं। सभी मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शंकर के दर्शन कर अभिषेक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मंदिर में नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में विशेष तैयारी की गई। शहर से लेकर कस्बे और गांव भगवान शिव की भक्ति में शिवमय नजर आ रहे हैं। शिवालयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूजन के लिए मंदिरों पर विशेष साज-सज्जा की गई। चहुंओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज के साथ तमाम टोलियां भी शिवालयों में पहुंचीं। शिवालयों में जलाभिषेक व भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। शिव का मनमोहक श्रृंगार देखकर श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं।  

विज्ञापन


समय के साथ मंदिरों में बढ़ी कतारें
 शहर में सुबह से ही तमाम नाथ मंदिरों पर श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई थीं, जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया कतार लंबी होने लगी। सभी मंदिरों में श्रद्धालु शंकर भगवान के दर्शन कर अभिषेक कर रहे हैं। इधर शहर की सड़कें शिव भक्तों से गुलजार नजर आ रही हैं। राह से गुजरने वाले शिवभक्तों की भक्ति को देखकर वहां से गुजरने वाला हर कोई आनंदित होता रहा।  

निकली जलाभिषेक यात्रा 
शहर में जलाभिषेक यात्रा भी निकाली गई। जो शहर के बनखंडी नाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, मणि नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर की परिक्रमा पर निकली हुई है। इस यात्रा में शामिल शिवभक्त जगह-जगह नाथ मंदिरों में पहुंच कर जलाभिषेक और भगवान शिव का श्रृंगार कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में भगवान शंकर की शोभायात्रा और शिव बरात भी निकाली गई है। एक तरफ जहां अलखनाथ मंदिर स्थित भव्य हनुमान मंदिर के पास प्रदोष पूजन का आयोजन किया जाना है, वहीं शाम को धोपेश्वर नाथ मंदिर में दीपोत्सव की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें