फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सिपाही पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 09:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आरोपी ने तमंचे से सिपाही पर फायर किया। गोली कार में धंस गई। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
FIRING - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे एक सिपाही के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिपाही पर फायरिंग भी की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही अक्षय चौधरी मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह चुनाव ड्यूटी में अपने चाचा के बेटे के साथ बाराबंकी गए थे। मतदान खत्म होने के बाद रविवार रात दोनों कार से वापस लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी के उचौलिया के पास होटल पर चाय पीने के लिए दोनों कुछ देर के लिए ठहरे।

आरोप है कि इस बीच उचौलिया निवासी जग्गा अपनी कार से वहां आया। वर्दी में सिपाही को देखकर उसने तंज कसा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। जग्गा ने अपनी कार से सिपाही की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा की ओर बढ़ा।
विज्ञापन


सिपाही अक्षय ने अपनी कार से उसका पीछा किया। रास्ते में दोनों की कार आपस में टकरा गईं। जग्गा ने तमंचे से सिपाही पर फायर किया। गोली कार में धंस गई। अक्षय की सूचना पर पहुंची रोजा थाने की पुलिस ने जांच की और एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को सोमवार शाम रोजा क्षेत्र में गुर्री गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें