फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया पुल- अड़ंगा हटा.. वन विभाग ने आपत्ति के बाद घटाया एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी पर बनाए जा रहे पुल में वन विभाग के रिवाइज एस्टीमेट से लगा अड़ंगा अब हट गया है। वन विभाग ने एनओसी देने के नाम पर पहले आठ लाख का एस्टीमेट भेजा था, लेकिन छह महीने बाद 74 लाख का रिवाइज एस्टीमेट भेज दिया गया था। सेतु निगम की आपत्ति के बाद अब वन विभाग ने करीब 29 लाख का एस्टीमेट भेजा है। सेतु निगम ने यहां काम शुरू कराने के लिए शासन से इस बजट की डिमांड की है।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर रोड पर 5.50 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण पिछले साल सितंबर में मंजूर हुआ था। सेतु निगम को इस प्रोजेक्ट के लिए वन विभाग की 0.4377 हेक्टेयर भूमि को गैर वानिकी जमीन का इस्तेमाल करना है। इसमें आड़े आने वाले पेड़ भी काटे जाने हैं। सेतु निगम ने इसके लिए एनओसी मांगी तो दिसंबर 2018 में डीएफओ ने करीब 7.92 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया था। सेतु निगम ने इस एस्टीमेट के आधार पर पुल के प्रोजेक्ट में ही ये धनराशि शासन से स्वीकृत करा ली थी। जबकि कुछ समय पहले वन विभाग ने इस काम के लिए 74.36 लाख का संशोधित एस्टीमेट सेतु निगम को भेज दिया है। इससे पुल का निर्माण लटक गया। सेतु निगम के अधिकारियों की तरफ से डीएम नितीश कुमार की चिट्ठी के बाद वन विभाग ने लगभग 29 लाख का रिवाइज एस्टीमेट भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पेड़ों का कटान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें