फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवभूमि से सीधे जुडे़गी ब्रजभूमि

Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही  देवभूमि उत्तराखंड से ब्रज का सफर आसान हो जाएगा। ब्रज को उत्तराखंड से  जोड़ने के लिए बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन को लालकुआं होकर निकालने की तैयारी कर ली गई है। यह रूट शुरू होने के बाद ब्रजवासियों को नैनीताल पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नैनीताल से मथुरा जाने के लिए अब तक यात्रियों को नई दिल्ली होते हुए मथुरा का सफर करना पड़ता है। जबकि पहले मीटर गेज रेल ट्रैक से काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से यात्री आसानी से मथुरा पहुंचते थे। इसके बाद लालकुआं से काठगोदाम तक ब्राडगेज ट्रैक होने के बाद इस ट्रेन को सिर्फ लालकुआं तक कर दिया गया। फिर मथुरा छावनी से कासगंज तक रेल ट्रैक को ब्राडगेज करने के लिए इस रूट को बंद ही कर दिया गया। करीब तीन वर्ष पूर्व मथुरा छावनी से कासगंज ट्रैक को ब्राडगेज कर दिया गया। अब कासगंज से आगे लालकुआं तक भी ब्राडगेज कर दिया गया है। यहां सवारी गाड़ी भी चलना शुरू हो गई है। इसके चलते अब बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस को मथुरा से हाथरस, कासगंज, कन्नौज होते हुए लखनऊ होकर रामनगर चलाने के स्थान पर मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, लालकुआं होते हुए रामनगर चलाए जाने की तैयारी कर ली गई है। ट्रेन का रूट परिवर्तित कर इसकी सूचना रेलवे की वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। अब बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस के लालकुंआ होते हुए निकलने के चलते यह ट्रेन सीधे मथुरा से जुड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें