फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधुनिक खेल सुविधाएं होने के बावजूद नहीं मिली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के खेल कैलेंडर अनुसार इस बार विश्वविद्यालय को किसी भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं मिली है। पिछले सत्र में ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की सफल मेजबानी के बावजूद इस बार विश्वविद्यालय की झोली खाली है। हालांकि, विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों ने अक्तूबर और नवंबर में तीरंदाजी, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, कुश्ती आदि खेलों की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। अब भी कई प्रतियोगिताओं के आयोजन बाकी हैं। इसके लिए रुविवि ने संबद्ध कॉलेजों पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

सूची में शामिल 70 खेलों में से महिला वर्ग बैडमिंटन, बेसबॉल, बेस्ट फिजिक, क्रॉस कंट्री, जूडो, कराटे, खो-खो, सेपक टाकरा, टेनिस आदि खेलों की अंतर-महाविद्यालयीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अभी किसी कॉलेज ने मेजबानी के लिए दावेदारी नहीं की है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने इन खेलों को आयोजित कराने की चुनौती बनी हुई है। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि खेल कैलेंडर रिवाइज किया गया है। अगर किसी खेल में विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी मिलती है, तो हम मेजबानी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें