फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- आज हर तरफ यूपी की चर्चा, तेजी से हो रहा विकास

Sun, 19 Feb 2023 05:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होटल रमाडा में अमर उजाला 'बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान समारोह' में सामाजिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों को मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर तरफ उत्तर प्रदेश की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय योगदान करने वाली हस्तियों को बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान-2023 से सम्मानित किया। बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में रविवार को आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश का क्या हाल था? किसी से छुपा नहीं है। बरेली हो या प्रदेश का कोई जिला कोई शहर हो कुछ माफिया और लुटेरे सड़कों पर घूमते थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। 

विज्ञापन


   

'पुलिस का इकबाल कायम हुआ'

उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग दिनभर की बिक्री को घर ले जाने के लिए चिंतित रहता था। दोपहर बिक्री का पैसा घर या बैंक में जमा करता था लेकिन हमारी सरकार ने 2017 के बाद परिवर्तन किया। खाकी वर्दी का इकबाल कायम हुआ। अपराधियों में पुलिस का भय है। 

आईजी डॉ. राकेश सिंह को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पहले लोग अनायास झगड़े खड़े कर लेते थे लेकिन अब कानून का झंडा खड़ा है। उत्तर प्रदेश में कानून का पालन करने की आदत लोगों में बनती जा रही है। यह तभी संभव हुआ कि आज उत्तर प्रदेश में चर्चा अपराध की नहीं बल्कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की चर्चा हो रही है। 

बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023 समारोह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला ने अपनी विश्वसनीय पत्रकारिता के दम पर उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में हिंदी जगत में अद्भुत सफलता हासिल की है। यह सब सफलता निष्पक्ष खबरों की वजह से मिली। जनमानस की खबर को सरकार की नजर में लाना लगातार अमर उजाला की ध्येय रहा है। 

विज्ञापन

बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023 समारोह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर जिले में कुछ न कुछ विशेष है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत हर जिलों के उत्पादों को प्रमोट किया जा रहा है। आज बरेली भी बदल रहा है। बरेली को हम वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट उत्तर प्रदेश के चतुर्मुखी विकास का ढांचा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें