फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए निर्देश, मरीजों को मिले उचित उपचार, बाहर की दवाई न लिखें डॉक्टर

Thu, 05 Oct 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने बुखार, डेंगू व मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने पीलीभीत रोड स्थित बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज कैंपस में कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा सर्जिकल कैंप का जायजा लिया। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बुखार, डेंगू व मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को उचित उपचार दिया जाए। जरूरत पड़ने पर भर्ती करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवाई न लिखी जाए। मरीजों को शासकीय तौर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें