फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की दस्तक : बुखार का बढ़ा प्रकोप, जिला अस्पताल में बढ़े मरीजों की कतार ओपीडी के बाहर तक पहुंची

Tue, 07 Sep 2021 01:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार से पीड़ित एक दस वर्षीय बच्चे ने आधा घंटा बाद ही दम तोड़ दिया। सोमवार को जिला अस्पताल में डेढ़ सौ से ज्यादा नए पर्चे बनाए गए। मरीजों की कतार ओपीडी के बाहर तक पहुंच गई थी। कई मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लाइन में लगे मरीज जमीन पार बैठे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार से पीड़ित एक दस वर्षीय बच्चे ने आधा घंटा बाद ही दम तोड़ दिया। उसके पिता के मुताबिक इससे पहले वह उसका सूद धर्मकांटा पर एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहा था जहां डॉक्टर ने उसे डेंगू बताया था। स्वास्थ्य विभाग ने मौत से पहले बच्चे का सैंपल तो लिया लेकिन यह साफ नहीं किया कि उसे कौन सा बुखार था। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार पीड़ित एक और बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ओपीडी में बुखार के मरीजों की भरमार
जिले में बुखार पीड़ितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में डेढ़ सौ से ज्यादा नए पर्चे बनाए गए। फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर भी भारी भीड़ थी। मरीजों की कतार ओपीडी के बाहर तक पहुंच गई थी। कई मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

 पैथोलॉजी में भी लंबी कतार
बुखार के खौफ से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी जांच की तादाद बढ़ गई है। इनमें सबसे ज्यादा तादाद भी बुखार पीड़ितों की ही है। पिछले दिनों पैथोलॉजी जांच से पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता खत्म कर दी गई थी। इस कारण भी भी भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड 
मलेरिया और डेंगू की आशंका के चलते जिला अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि अब तक डेंगू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए वार्ड बना दिया गया है। 

आज शुरू होगा हाउसहोल्ड सर्वे

मलेरिया और डेंगू के मरीजों को ट्रेस करने के लिए मंगलवार से जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में हाउस होल्ड सर्वे शुरू होगा। संवेदनशील गांवों में स्वास्थ्यकर्मी बुखार पीड़ितों की जानकारी लेंगे। बुखार मिलने पर ब्लड सैंपल की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें