फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : 142 सैंपल की जांच में मिले 15 नए मरीज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या हुई अब 316, मलेरिया के मरीजों की तादात पहुंची 2261
विज्ञापन

सीएमओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने डेंगू क्लस्टर बन रहे सीबीगंज का किया निरीक्षण
बरेली। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 15 नए मरीज मिलने से 316 पहुंच गया है। डेंगू क्लस्टर बनते जा रहे सीबीगंज की लेबर कॉलोनी, खलीलपुर समेत अन्य इलाकों का स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने दौरा किया। डीबीसी टीम के साथ घरों में पहुंचकर मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शनिवार दोपहर सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने अपनी-अपनी टीम के साथ सीबीगंज पहुंचे। वहां डेंगू प्रभावित घरों में पहुंचकर परिजन से बातचीत की। घरों में रखे कूलर, पुराने सामान, बेकार बर्तन, छत पर रखे अनुपयोगी सामान समेत गमले और गुलदस्ते भी जांचे और लोगों को भी परखने का तरीका बताया। इस दौरान जिन स्थानों पर सामान में भरे पानी में लार्वा मिला उसे नष्ट कराया। बुखार के मरीजों की पड़ताल की गई और जो संदिग्ध मिले उन्हें जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने का सुझाव दिया गया। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से बुखार के 142 मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच कराई गई। इसमें से 15 डेंगू के मरीज मिले। वहीं, मलेरिया के आठ मरीज मिलने के बाद अब तादाद 2261 हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना एक और डेंगू वार्ड
डेंगू के मरीजों की बढ़ती तादाद देखते हुए जिला अस्पताल में एक और डेंगू वार्ड शनिवार को बनाया गया। साथ ही, दोपहर तक उसमें तीन मरीज भी भर्ती किए गए हैं। एडीएसआईसी और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि मेन गेट के पास और इमरजेंसी के सेकंड फ्लोर पर बने दोनोें डेंगू वार्ड में बेड भर चुके हैं। लिहाजा, नए मरीजों को भर्ती करने के लिए नया वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

अब तक 14 ब्लॉक के 46 गांव प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 14 ब्लॉक के अब तक 46 गांव डेंगू प्रभावित मिले हैं। शहर के 70 वार्ड में 107 मोहल्लों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक गांव में 111 और शहर में 205 मरीज मिल चुके हैं। नए मरीज बहेड़ी के चटिया, मढीनाथ, महानगर, छोटी बाजार सीबी गंज, पीपलसाना चौधरी, अभयराजपुर, चाहबाई समेत आदि इलाकों में मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें