फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम रोड पर बुजुर्ग का शव रखकर प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नीलकंठ कॉलोनी में बुधवार रात पड़ोसी सगीर अहमद से विवाद के बाद बुजुर्ग हरबंशलाल की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने स्टेडियम रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा कर प्रतिबंधित पशु का मांस पकाने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। सीओ प्रथम व एसपी सिटी ने बड़ी मुश्किल से समझाया। अंतिम संस्कार के दौरान भी पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में बुधवार शाम घर पर फाइबर शीट लगवाने के दौरान पड़ोसियों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पड़ोसी सगीर अहमद व उसके परिजनों ने धक्का दिया तो फाइबर लगवा रहे 79 वर्षीय हरबंसलाल की मौत हो गई। उनके बेटे हेमंत ने सगीर व उसके बेटे इमरान के खिलाफ तहरीर दी तो गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो मौत की वजह स्पष्ट न हो सकी। शव का विसरा सुरक्षित कर दिया गया। इधर, शव लेकर दोपहर तीन बजे करीब परिवार के लोग संजय नगर श्मशान भूमि के लिए निकले तो स्टेडियम रोड पर शव रख दिया। मृतक के बेटे हेमंत के साथ पहुंचे पड़ोसियों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद मुश्किल से भीड़ को समझाकर मनाया गया।
विज्ञापन

-
प्रतिबंधित मांस पकाने वालों को जेल भेजे पुलिस : सर्वेश
- हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर सर्वेश सिंह एडवोकेट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हेमंत को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जेल भिजवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने पुलिस से कहा कि सगीर ने जिस कॉलोनी में घर लिया है वहां दूसरे समुदाय के ही लोग रहते हैं। लोगों के मना करने के बाद भी सगीर के घर में प्रतिबंधित प्रजाति के पशुओं का मांस पकाया जाता था और उसके अवशेष बाहर फेंके जाते थे। महाकुंभ के माहौल को देखते हुए हेमंत के पिता ने इनसे मांस के अवशेष बाहर नहीं फेंकने को कहा था। मामला सुनियोजित हत्या का है। इसी धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तारी न हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर नवनीत सिंह, सचिन सब्बरवाल, गुरुदयाल सिंह, इंद्रप्रीत सिंह व शिवांश तोमर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
सीसीटीवी फुटेज वायरल, बनेगी जांच का आधार

- इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने सगीर अहमद के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया। उसकी रिकाॅर्डिंग वायरल हो रही है। इसमें पड़ोसियों की कहासुनी साफतौर पर दिखाई दे रही है। वीडियो में हरबंशलाल, उनकी पत्नी व बेटा तीनों पड़ोसी के दरवाजे पर दिख रहे हैं। ये लोग कभी आगे तो कभी पीछे जा रहे हैं। कई बार हेमंत की मां अपने पति को ले जाती दिख रही हैं।

सीओ प्रथम ने फिर दिखाया प्रबंधन
- घटनाक्रम बारादरी थाना क्षेत्र में हुआ जिसकी जिम्मेदारी सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार की है। वह आईपीएस अधिकारी हैं और काफी समय से इस क्षेत्र में तैनात हैं। जाम लगाने के दौरान वह मौके पर तो थे, लेकिन किसी को अपनी बात समझा नहीं पा रहे थे। हैरत की बात ये थी कि स्थानीय प्रबुद्ध लोग उनसे परिचित ही नहीं थे। संगठनों के पदाधिकारी भी उनसे अनजान थे। ऐसे में एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। उन्होंने अलग-अलग लोगों से संवाद किया और थोड़ी ही देर में भीड़ छंट गई।

-
हत्या की धारा बढ़ाई, जांच होगी : पारीक
- मृतक परिवार की मांग के मुताबिक केस में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच के आधार पर विवेचना में कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें