फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदेश भर में लोकतंत्र सेनानियों की होगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर एडीएम न्यायिक कर रहे हैं जांच

Sun, 20 Jan 2019 02:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Allahabad High Court - फोटो : PTI
विज्ञापन

सजायाफ्ता अपराधियों को भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी की सुविधाएं देने का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शासन ने अब प्रदेश के सभी जिलों में लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता की जांच कराने का फैसला किया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पीलीभीत के 22 लोकतंत्र सेनानियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर एडीएम न्यायिक जांच कर रहे हैं। उनकी जांच में प्रथमदृष्टया पांच लोकतंत्र सेनानी फर्जी पाए जा चुके हैं। यह जांच अभी जारी है। कई और भी फर्जी पाए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

इधर, फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शासन ने सभी लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता जांचने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश पर जांच अलग से होगी, लेकिन एडीएम (न्यायिक) ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
लोकतंत्र सेनानी मामले में शासन स्तर से जांच के आदेश दिए गए हैं। इसकी जांच भी एडीएम (न्यायिक) से ही कराई जाएगी। 
- डॉ. अखिलेश मिश्र, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें