बरेली। जंक्शन पर सुभाष नगर साइड की सेकेंड एंट्री का उद्घाटन सोमवार को मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम एके सिंघल करेंगे। एंट्री के शुरू होने से सुभाष नगर, नेकपुर, बदायूं रोड की कॉलोनी आदि के लोगों को टिकट खरीद कर लखनऊ और मुरादाबाद दिशा की ट्रेनों में यात्रा करने में आसानी होगी। अभी तक लोग जंक्शन की टिकट विंडों से ही टिकट खरीदते थे। सेकेंड एंट्री में लोग कार से भी पहुंच सकेेंगे। रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों ने अभी उद्घाटन का समय निश्चित नहीं किया है।