फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू हमें स्वीकार नहीं!: दिल्ली की महिला ने मृत फील्ड ऑफिसर को बताया पति, परिजन बोले- शादी हुई ही नहीं

Tue, 24 Jan 2023 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा जैतीपुर शाखा में तैनात फील्ड ऑफिसर की मौत के बाद दिल्ली से नौ साल की बेटी के साथ आई महिला माया ने पत्नी होने का दावा किया है। हालांकि परिजनों ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
फील्ड ऑफिसर की मौत के बाद परिजन व कथित पत्नी माया आमने-सामने आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा जैतीपुर शाखा में तैनात फील्ड ऑफिसर हितेश कुमार (34) की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सोमवार को उनके परिजन व कथित पत्नी माया आमने-सामने आ गए। परिजन उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वहीं माया हितेश को अपना पति बता रही है। उसका कहना है कि वह दस साल से उसके संपर्क में थी। हितेश ने उससे शादी करने के बाद दिल्ली में रखा हुआ था। उसकी नौ साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन


मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के थाना व कस्बा पुहू निवासी हितेश कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा की जैतीपुर शाखा में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह नवंबर 2022 में देहरादून से ट्रांसफर होकर आए थे। वह कस्बे में गुड्डू के मकान में रहते थे। रविवार शाम को उनका शव मकान में पड़ा मिला था। काफी दूर तक खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

सोमवार को उसकी कथित पत्नी माया और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। परिजन उसे अपनी बहू मानने को तैयार नहीं हैं, जबकि अपनी नौ साल की बेटी के साथ आई माया हितेश को अपना पति बता रही है। दोनों के बीच नोकझोंक होने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। हितेश के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


हरिद्वार में मुलाकात, दिल्ली में पत्नी बनाकर रखता था हितेश
दिल्ली निवासी माया देवी के पति का बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद हरिद्वार में उसकी मुलाकात हितेश के साथ हुई। माया के अनुसार, वह एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। देहरादून में तैनाती के बाद भी हितेश उसके संपर्क में रहा। दोनों ने शादी भी कर ली। उनके साथ नौ साल की बेटी भी रहती है। 

माया ने बताया कि हितेश शनिवार और रविवार को उनके घर आकर रहता था। छुट्टियां भी वहीं बिताई हैं। उसने कभी भी परिजनों के सामने नहीं आने दिया। हितेश की मौत के बाद माया और उसकी बेटी की परवरिश को लेकर संकट खड़ा हो गया।


 

भतीजा अविवाहित था, उसकी शादी नहीं हुई
हिमाचल प्रदेश से आई हितेश की मौसी गंगा देवी ने भतीजे को अविवाहित बताया। उन्होंने बताया कि हितेश ने शादी को लेकर परिजनों से कभी बात नहीं की। उसकी मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर आते समय पत्नी के बारे में पता चला। यदि माया के पास शादी से संबंधित कोई प्रमाण है तो उपलब्ध कराएं। तब महिला को अपने साथ ले जाएंगी।

 

बच्ची का कराया जाएगा डीएनए
-माया देवी अपनी नौ साल की बच्ची के भविष्य को लेकर चितिंत है। माया ने पहले बताया था कि बच्ची पहले पति की है, बाद में उसने पुलिस को बताया कि बच्ची हितेश की है। वहीं गंगा देवी ने बताया कि वह बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने के लिए आवेदन देंगी।
 
विज्ञापन

-शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके पति व परिजनों में आपसी विवाद है। तहरीर आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें