उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में बंधी हुई हालत में एक युवक के मिलने से सब हैरान रह गए। बताया गया कि वह युवक दिल्ली का रहने वाला है और कैब चलाने का काम करता है।
घायल हालत में मिले युवक को स्थानीय लोगों ने जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में कैब चलाता है और यहां बुकिंग लेकर आया था।
युवक के मुताबिक उसका नाम रंजीत है और वह मूलत: प्रयागराज का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन में रहता है।