फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली होते हुए दिल्ली-आजमगढ़, दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन का वाया बदायूं संचालन, समय सारिणी जारी

Fri, 06 Sep 2024 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे ने दो और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इनमें एक ट्रेन का संचालन बरेली होते हुए, जबकि दूसरी गाड़ी बदायूं होकर चलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने और दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इनमें दिल्ली-आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन बरेली होते हुए किया जाएगा। इसके अलावा दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन वाया बदायूं होते हुए चलाई जाएगी।

विज्ञापन


04038 दिल्ली-आजमगढ़ विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक दिल्ली से प्रत्येक रविवार को शाम 7:10 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04037 आजमगढ़-दिल्ली विशेष ट्रेन 28 से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आजमगढ़ से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद रात 12:40 बजे बरेली आएगी और 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

05537 दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन नौ नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:12 बजे शाहजहांपुर आएगी। यहां से 9:40 बजे बदायूं और रात 10:30 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में 05538 दौराई-दरभंगा विशेष ट्रेन 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को दौराई से रात 11:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:53 बजे बदायूं, 1:17 बजे शाहजहांपुर और अगले दिन सुबह 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें