फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े, सेहत का रखें ख्याल, पानी की न होने दें कमी

Tue, 16 May 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है। डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और डायरिया से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। फिजिशियन की ओपीडी के बाद सर्वाधिक मरीज नाक, कान और गला के ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 14 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें दवा, परामर्श दिया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन काउंटर पर करीब तीन सौ पर्चे फिजिशियन और दो सौ मरीज ईएनटी को दिखाने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक ओपीडी में भी खासी भीड़-भाड़ रही। 

संबंधित खबर- Weather Update: बरेली में गर्मी से चढ़ा मौसम का पारा, झुलसने लगे शहरवासी; रात में भी राहत नहीं
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई के मुताबिक लगातार बढ़ता जा रहा पारा लोगों को बीमार बना रहा है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही होने पर लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। आंखों में जलन, पेट में ऐंठन, बदन दर्द के भी केस पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवाओं के साथ ही, बदलते मौसम में बचाव के सुझाव, एहतियात बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।

विज्ञापन

बरतें सावधानी.. पानी की न होने दें कमी

- खूब पानी पीएं, छाछ, नारियल पानी, जूस का सेवन करें।
- तला भुना खाना से बचें, तेज मसाले के सेवन से परहेज करें।
- हल्के सूती कपड़े, कैप पहनें, साथ में ग्लूकोज पानी रखें।
- बाहर से आकर कूलर, एसी न चलाएं, पांच मिनट इंतजार करें।
- बुजुर्ग बीपी, शुगर के चपेट में हैं तो वह उपवास न करें।
- डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए बुजुर्ग पानी का सेवन करें।
- सुबह धूप निकलने से पहले ही वॉक करें, जरूरी काम कर लें।
- हॉस्पिटल, बैंक या कहीं जाना है तो ओआरएस का घोल रखें।
- खाली पेट यात्रा न करें, तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- सड़क किनारे कटे फल, भोजन न लें, ताजा भोजन ही खाएं।
- एलर्जी से बचाव के लिए ठंडे पानी से नहाएं, हाइजीन बरतें।
- सर्द-गर्म से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।
- धूप में चश्मा पहनें, सन बर्न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें