गली नवाबान में पड़ा मलबा दिखाता एक व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बड़ा बाजार की गली नवाबान में दिवाली से पहले डाली गई थी सीवर लाइन
बरेली। सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने बड़ी बाजार की गली नवाबान और उसके आसपास की गलियों में मरम्मत नहीं कराई। इस वजह से वहां लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
गली नवाबान में दिवाली से पहले सीवर लाइन डाली गई थी। मगर काम पूरा होने के बावजूद इसका मलबा यहां से नहीं हटाया गया है। इस वजह से नालियां भी चोक हैं और उनका पानी गली में भर रहा है। वहीं, ऊंची-नीची गली में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। गली नवाबान के व्यापारी संजीव गुप्ता, रघुवीर, विजय अरोरा और राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन लोगों ने ठेकेदार से कई बार मलबा उठाने को कहा लेकिन उसने अनसुना कर दिया। फिर उन लोगों ने नगर निगम में भी कई बार शिकायत की गई लेकि न आज तक मलबा नहीं उठा है। इस वजह से बारिश होने के बाद गलियों में दलदल हो गई है।