फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से कोरोना संक्रमित महिला की मौत, निजी अस्पताल को नोटिस

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टेडियम रोड के अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराए बगैर शुरू कर दिया था इलाज

बरेली। निजी अस्पतालों में भारी-भरकम फीस लेने के बाद भी मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। समय से इलाज न होने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। ऐसे कई मरीजों की मौत हो चुकी है। एक संक्रमित महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग ने स्टेडियम रोड के एक निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शहर की सनराइज कॉलोनी निवासी एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने कोरोना की जांच कराए बिना ही उसका इलाज शुरू कर दिया। दो दिनों तक अस्पताल में महिला का इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। तब उसे कोविड की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे 19 सितंबर को कोविड एल थ्री अस्पताल रेफर किया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका है। अस्पताल की ओर से संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं दिया गया है। उन्हें पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें