शेरगढ़। आरएसएस के खंड कार्यवाह रूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे समुदाय के लोगो के खिलाफ जानलेवा हमला कर कपड़े फाड़ने, रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने भतीजे रमन प्रताप सिंह के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से शेरगढ़ जा रहे थे। इसी बीच टांडा गांव में सड़क पर पड़े ईंटों के रोड़े पर पहिया चढ़ गया। मौके पर ईंटों को तोड़कर रोड़ा बना रहे दूसरे समुदाय के ग्रामीण से कहासुनी हो गई। इसी बीच उसके अन्य साथी आ गए। आरोपी के अन्य साथियों ने नाम पूछने के बाद गाली देते हुए जानलेवा हमला कर दिया और कपड़े भी फाड़ दिए। जेब में रखे दो हजार रुपये भी निकाल लिए। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकले।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले में गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद