फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में युवक की माैत के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद उसके परिजनों ने रविवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, बदायूं के थाना बिनावर के गांव भूरीपुर कुसैना निवासी देवाशंकर ने बताया कि दो नवंबर को उनके भाई हरवेंद्र सिंह गेहूं बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक के पीछे थाना आंवला के नंदगांव निवासी मामा रूम सिंह भी बैठे थे। रात में आंवला-भमोरा रोड पर बिलौरी गांव के समीप बाइक को सामने से आ रही लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही भाई हरवेंद्र की मौत हो गई, जबकि मामा का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

ससुराल जा रहा युवक हादसे में घायल
भंडसर। ससुराल जा रहा युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना हाफिजगंज के गांव भटपुरा जागीर निवासी परिजनों ने बताया कि राम अवतार का पुत्र 22 वर्षीय रिंकू रविवार सुबह ससुराल में पत्नी को बुलाने बाइक से आ रहा था कि गांव उदरनपुर के समीप घने कोहरे में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें