लखीमपुर खीरी के गोला रेंज के शारदा नहर में एक बाघ का शव बहता देख इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे पहले बुधवार को बिझौली गांव के पास ग्रामीणों ने बाघ के शव को बहते देखा। इसके बाद कुछ लोगों ने तुरंत वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि वन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मामले को लेकर वो आगे निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि शव को बाहर निकाल लिया गया है और जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
फिलहाल नहर में बाघ का शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर आ गए। हर कोई बाघ को देखने को उत्साहित नजर आ रहा था।