लखनऊ से सामान लेकर बरेली जा रही डीसीएम आरसी शाहजहांपुर के मिशन थाना छेत्र में एक मकान से टकरा गई। घटना में उप कृषि निदेशक रामकेश की मौत हो गई। वह कानपुर देहात के रहने वाले थे और बरेली में ज्वाइन करने के बाद डीसीएम से सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
सीडीएम जिस घर से टकराई उसकी दीवार गिर गई। इससे घर की तीन महिलाएं मलबे में दबकर घायल हो गईं। इधर डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घयल हो गया।
घटना में उप कृषि निदेशक रामकेश और क्लीनर, दोनों लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उप कृषि निदेशक ने दम तोड़ दिया।