अब जनसाधारण एक्सप्रेस की चेन पुलिंग
पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के बीच चलने वाली 14617 जनसाधारण एक्सप्रेस को बुधवार को चेन पुलिंग कर बरेली जंक्शन के आउटर पर रोक दिया गया। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कोच में सो रहे यात्री का हाथ लगने से चेन पुलिंग हो गई थी। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इससे पहले रविवार को पितांबरपुर के पास गंगा-सतलुज एक्सप्रेस की भी किसी ने चेन पुलिंग कर दी थी।