फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घर से स्कूल के लिए निकली 11वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 20 May 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। लखीमपुर शहर के एक स्कूल की छात्रा का शव सोमवार दोपहर को रेलवे लाइन किनारे मिला। वह सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर खड़े छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में 11वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। उसका एक हाथ कटा हुआ है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लखीमपुर शहर के शांतिपुरम निवासी 14 वर्षीय छात्रा शहर के ग्रीनफील्ड अकेडमी में पढ़ती थी। सोमवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल में नहीं पहुंची। स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग भी थी। दोपहर में करीब डेढ़ बजे छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में देवकली रोड पर रेल पटरी से महज 15 मीटर दूर पड़ा मिला। 

हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा यहां कैसे पहुंची, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि स्कूल जाने के दौरान छात्रा का मोबाइल तीन युवकों को छीनते कुछ लोगों ने देखा था। पुलिस ने युवकों को सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रेस कर लिया है। छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंच गए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें