फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गोली दो युवकों को लगी: होटल के बाहर छलका रहे थे जाम, तभी हुई ऐसी घटना नशा हो गया काफूर

Mon, 20 May 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में तमंचे से चली गोली एक युवक की अंगुली को चीरते हुए दूसरे के पेट में जा घुसी। बताया गया है कि दोनों युवक दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटित हुई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सेटेलाइट होटल के पास साथ बैठकर जाम छलकाना दोस्तों को महंगा पड़ा। नशे में एक दोस्त ने तमंचा चेक किया तो ट्रिगर दब गया। गोली उसकी अंगुली चीरकर दूसरे दोस्त के पेट में जा धंसी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए गए। पुलिस तमंचे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
रविवार रात नौ बजे आजादनगर निवासी राजदीप उर्फ मास्टर, खुर्रम गौटिया निवासी मोर सिंह यादव उर्फ टिंकू व अन्य दोस्तों के साथ सेटेलाइट होटल के पास पार्किंग में बैठकर जाम छलका रहे थे। इसी दौरान एक ने तमंचा निकाला। फिर सभी दोस्त सड़क किनारे ही तमंचा चेक करने लगे। 

विज्ञापन

गोली लगने से नशा हुआ काफूर 
बताया जा रहा है कि टिंकू से ट्रिगर दब गया। गोली टिंकू की अंगुली को चीरती हुई राजदीप के पेट में जा घुसी। इससे राजदीप चीखते हुए वहीं गिर पड़ा। टिंकू का भी नशा काफूर हो गया। सभी मौके से भाग निकले। वहां भीड़ जुट गई। चर्चा है कि इस बीच युवकों ने तमंचा कहीं छिपा दिया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की मगर तमंचा बरामद नहीं हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि नशे में घटना हुई है। तमंचा किसका है, इसकी जानकारी की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें