फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, चाकू से गोदकर हत्या की आशंका

Thu, 12 Sep 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मीरगंज के शिवपुरी मोहल्ला निवासी युवक बुधवार रात घर से गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। सुबह उसका शव बाग में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव बाग में मिला। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मीरगंज के शिवपुरी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शिवम दिवाकर उर्फ कन्हैया बुधवार रात घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक उसने कहा था कि वह जल्द वापस आ जाएगा। जब वह काफी देर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन शिवम का कुछ पता नहीं चला। 

बृहस्पतिवार सुबह शिवम का शव रेलवे लाइन के पास बाग में मिला। शरीर व गले पर भी चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिवम की पहले पिटाई की गई। इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वजह सामने नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें