फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव अमृता गौंटिया के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अमृता गौंटिया निवासी 30 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रंजीत के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि वह लोग अलीगढ़ में नौकरी करते हैं। रंजीत भी कुछ दिन पहले अलीगढ़ नौकरी के लिए आया था, लेकिन एक हजार रुपये लेकर वहां से चला आया था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। रंजीत की पत्नी और दो बेटियां गांव में ही थीं, लेकिन वह गांव नहीं गया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो रंजीत का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर फॉरेंसिक व जांच टीम भी गांव में आ गई। संवाद
शराब पीने का था आदी
बताया जा रहा है कि रंजीत शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी नीतू ने थाने में रंजीत के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की थी। हालांकि बाद में परिवार वालों ने समझौता करवा दिया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें