भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम पनवड़िया थाना क्योलड़िया निवासी 38 वर्षीय जगपाल पुत्र सुंदरलाल का थाना भुता के ग्राम मगरसा में एक खेत में पेड़ पर शव लटका मिला। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इधर, जगपाल की पत्नी निर्मला व भाई प्रेम राज ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
चार भाइयों में से तीसरे नंबर के थेमृतक के भाई प्रेमराज ने बताया कि जगपाल उदयपुर भट्ठे पर अपने साले के साथ काम करने जाते थे। शनिवार सुबह वह भट्ठे पर काम करने जा रहे थे, लेकिन रविवार भोर से ही वह लापता हो गए। दिन में उनका शव पेड़ पर लटका मिला। प्रेमराज ने गांव के ही राजकुमार सहित पांच लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जगपाल चार भाइयों में से तीसरे नंबर के थे। जगपाल के परिवार में पत्नी निर्मला, एक बेटा व दो बेटियां हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है, लेकिन जगपाल के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस आधार पर मामला पंजीकृत किया जा रहा है। संवाद