आंवला में रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जा घुसी। डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। यात्री शेड में बैठे तीन लोग घायल हुए हैं।
बरेली के आंवला क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के मोड़ पर बरेली की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुस गई। एक बाइक सवार भी डीसीएम की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यात्री शेड में बैठे तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बरेली की ओर से आ रही डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो गई थी, जिससे चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। डीसीएम के आगे बाइक सवार चल रहा था। डीसीएम उसे रौंदते हुए यात्री शेड में घुस गई। फुंदननगर गांव के प्रधान के अमजद हुसैन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिकेत पुत्र गंगा सिंह निवासी खैलम मोहिलाय, थाना अलीगंज के तौर पर हुई है। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।