फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर लकड़ी से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, चालक की मौत, दो घायल

Tue, 06 Aug 2024 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा टोल प्लाजा के नजदीक मंगलवार तड़के हादसा हो गया। हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नैनीताल हाईवे पर मंगलवार तड़के लकड़ी लदी डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इससे चालक की मौके पर मौत हो गई। हेल्पर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भोजीपुरा टोल प्लाजा के नजदीक हुआ। 

विज्ञापन


सीतापुर के थाना मोहली निवासी 35 वर्षीय अंगद डीसीएम का ड्राइवर था। साथी हेल्पर जितेंद्र ने बताया कि वह लोग सीतापुर से डीसीएम में लकड़ी का सामान लोड करके सहारनपुर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे भोजीपुरा टोल प्लाजा से पहले खड़े ट्रक से डीसीएम पीछे से टकरा गई। 

घटना में डीसीएम चालक अंगद की मौत हो गई। जितेंद्र और एक अन्य हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। जितेंद्र का उपचार चल रहा है। अंगद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। थाना पुलिस मान रही है कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें