फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 25 Sep 2025 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम पांच बजे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के गांव लाइखेड़ा निवासी छिद्दू खां (47 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो साइकिल सवार की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश की थी। इसी दौरान छिद्दू चपेट में आ गए। सिर के ऊपर से पहिया गुजरने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत गई।
राहगीर मौके पर पहुंच पाते, इससे पहले ही आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पत्नी नाजिमा ने बताया कि छिद्दू दोपहर करीब 11 बजे कस्बे की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को उनकी मौत की खबर मिली। उन्होंने बताया कि पति मजदूरी करते थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


अतिक्रमण की वजह से हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलपुर क्राॅसिंग के पास टेंपो, ई-रिक्शा सड़क घेरकर खड़े होते हैं। इस वजह से यहां अक्सर हादसे हादसे होते हैं। जाम भी लगता है। शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें