सावधान रहेंगे तो ठगी से बचेंगे
साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि बरेली में अभी इस तरह मेसेज भेजकर धोखाधड़ी का मामला फिलहाल सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सावधानी जरूरी है। सेना के स्तर से कभी इस तरह मदद नहीं मांगी जाती। इसलिए किसी खाते में रुपये डालने से पहले सत्यापन जरूर कर लें। धोखाधड़ी की स्थिति में साइबर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर किसी भी समय शिकायत कर सकते हैं।