इसी स्थल पर तीसरी मौत से ग्रामीण हैरान
गांव के बाहर बने कुएं के आसपास कई पेड़ हैं। दो साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने इसी पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। कोरोनाकाल में विछुरैया के एक ग्रामीण ने इसी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीण इस घटना के बाद हैरान हैं। तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
किच्छा नदी में युवक का मिला शव
बहेड़ी में किच्छा नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान दिनेश शर्मा (40) निवासी ग्राम उनई मकरुका के रूप में हुई है। शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर मिला है।
परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश शर्मा शराब पीने का आदी था। अक्सर बिना बताए घर से गायब रहता था। इस आदत के कारण उसके परिवार वाले परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।