फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: 'आपका बेटा देह व्यापार में पकड़ा गया है', कार्रवाई का डर दिखाकर 1.33 लाख रुपये ठगे

Sat, 03 Aug 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में साइबर ठग ने एक व्यक्ति को कॉल कर उसके बेटे की गिरफ्तार का डर दिखाया। इसके बाद उससे 1.33 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जालसाज अब खुद को पुलिस अफसर बताकर कॉल कर रहे हैं। बरेली में ऐसा ही मामला सामने आया है। शातिरों ने एक व्यक्ति को कॉल किया। बताया कि उनका बेटा देह व्यापार में पकड़ा गया है। कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे 1.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शातिर ठगों ने व्हाट्सएप पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगाकर कॉल की थी। जिस कारण व्यक्ति ठगों से बात करने लगे। इस मामले में किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


रामबाग मंदिर बजरिया मोतीलाल निवासी अवधेश मिश्रा ने बताया कि वह 61 वर्षीय वृद्ध हैं। प्राइवेट नौकरी कर जीवनयापन करते हैं। बुधवार को अंजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई। जिस व्हाट्सएप के नंबर से कॉल की गई, उसकी डीपी पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। कॉल करने वाले उनके बेटे के देह व्यापार में फंसने डर दिखाकर उनसे रुपए ट्रांसफर कर लिए। बेटा बाहर रहता है। उससे बात करने के बाद पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। 

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी 
  • किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है। 
  • किसी योजना, ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं। 
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें। 
  • गैरजरूरी एप डाउनलोड करने से बचें। 
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।  
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी का पता चलते ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें