फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : साइबर सेना हो रही तैयार, थानों में ही निपटेंगे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले

Sat, 09 Dec 2023 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर ठगी के सामान्य मामले अब थाना स्तर पर ही निपट सकेंगे। इसके लिए थानों के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी एक्ट व साइबर अपराध के मामलों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। बरेली के कोतवाली व बारादरी थानों में 50-50 मुकदमे इसी श्रेणी के हैं। जिले में रोज ही इस तरह की 8-10 घटनाएं हो रही हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए साइबर सेना तैयार हो रही है। 

विज्ञापन


साइबर धोखाधड़ी संबंधी कम से कम पांच शिकायतें रोज जिला मुख्यालय पर आ रही हैं। एसएसपी या अन्य सक्षम अधिकारी शिकायतों को साइबर सेल को भेज देते हैं। पांच लाख से ज्यादा की ठगी के मामलों को पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने भेजा जाता है।

नौ महिलाओं का हत्यारा कौन?: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पता लगाने में नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश
विज्ञापन


साइबर अपराध से निपटने के लिए हर थाने में साइबर सेल गठित कर 4-5 पुलिसकर्मियों को मोबाइल पर साइट्रेन एप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 148 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं, इनमें अधिकतर नए कांस्टेबल, कुछ दरोगा और दीवान हैं। जल्द ही थानों में साइबर सेल सक्रिय हो जाएगी। साइबर अपराध के मामलों में ये जांच व कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि साइट्रेन एप से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे थानों पर ही साइबर ठगी व इस तरह की अन्य शिकायतों की प्रारंभिक जांच, कार्रवाई व समाधान हो जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें