बरेली कॉलेज के सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों आयोजित युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को सोेमवार को महाविद्यालय के सभागार में सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी अलीमुद्दीन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश जौहरी उपस्थित रहे। प्राचार्य अनुराग मोहन और अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम के 12 प्रतिभागियों समेत सांत्वना पुरस्कार समेत कुल 38 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार अमर कुमार, प्रियंका तिवारी, अर्चना सिंह, शिवांशु कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजू सिंह, महिमा, हर्ष गौरव सिंघल, पूजा सिंह, शनि सिंह, निशा और संजना आदि को मिला। द्वितीय पुरस्कार शारिक शबाव जैदी, अभय प्रताप, अनुपम गंगवार, रश्मि सिंह, अभिनव शर्मा, अलकमा जैदी, सैफ जैदी, अनीस हसन, आजिम, मजहर, मुर्तजा हुसैन, सिमरन आदि को मिला। आशु भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की आकांक्षा तिवारी को प्रथम, एमए पूर्वार्द्ध की नीरज राजपूत को द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष के यथार्थ आनंद को तृतीय पुरस्कार मिला।
क्विज प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष के अनिल कुमार को प्रथम, गजेंद्र सिंह को द्वितीय और गजेंद्र सिंह सेकेंड को तृतीय पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में एलएलबी द्वितीय वर्ष के तुषार रस्तोगी को प्रथम, एमए की शिवानी कन्नौजिया को द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष के रवींद्र कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह संगीत गायन में बीए तृतीय वर्ष के विशाल अग्रवाल को प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अपर्णा मिश्रा को द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की संजना को तृतीय पुरस्कार मिला। संगीत वादन में बीए तृतीय वर्ष के आशुतोष पाठक को प्रथम, बीएससी के रोहित कुमार को द्वितीय और बीएससी के ही उपेंद्र कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमए के हिंमांशु को प्रथम, बीकॉम की वैष्णवी गुप्ता को द्वितीय व बीकॉम की ही महिमा श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में बीए की अंशिका को प्रथम, बीएससी के अमृता गोस्वामी को द्वितीय व एमएससी की अर्पिता गोस्वामी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।