फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैकिए ने की कोच फूंकने की कोशिश, बर्थ में लगाई आग

विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाशिंग लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

बर्थ को दुरुस्त करके ट्रेन अपने तय वक्त पर दिल्ली हुई रवाना
बरेली। आरपीएफ के डर से किसी स्मैकिये ने यार्ड में खड़ी बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर के एक कोच में स्मैक पीने के बाद जलती हुई तीली बर्थ पर फेंक दी, जिससे बर्थ जलने लगी। वाशिंग लाइन के स्टाफ ने कोच से धुआं उठता देखा तो उन्होंने तुरंत ही आग को बुझाया। कैरिज एंड वैगन अनुभाग ने बर्थ को ठीक कराया। इसके बाद ट्रेन अपने तय वक्त शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि यार्ड में सतर्कता और बढ़ाई जाएगी।
बरेली जंक्शन पर स्मैकिये सक्रिय हैं। अब तक वह ट्रैक पर पेंड्रोल क्लिप ही निकाला करते थे, किसी तरह आरपीएफ ने उन्हें वहां से खदेड़ा तो वह यार्ड में आ गए हैं। बताते हैं कि रविवार की सुबह सवा तीन बजे बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन यार्ड में खड़ी थी। यह ट्रेन शाम पांच बजे रोजाना दिल्ली जाती है। बताया जाता है कि करीब चार बजे एक स्मैकिया कोच में घुस गया और स्मैक पीने लगा। उसने जली हुई तीली बर्थ पर ही फेंक दी। बर्थ में आग लगने पर वह भाग गया। वॉशिंग लाइन कर्मचारियों ने कोच से लपटें और धुंआ उठता देखा तो वह तुरंत कोच के पास पहुंच गए और भीतर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। बताते हैं कि अगर कर्मचारी समय से आग को न देखते तो पूरा कोच ही खाक हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। इस घटना से जंक्शन पर हड़कंप मच गया। बाद में कैरिज एंड वैगन अनुभाग ने बर्थ पर नई शीट बिछाकर बर्थ को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर विवेक सिसौदिया ने बताया कि संभवत: किसी स्मैकिये ने कोई जलती हुई चीज बर्थ पर फेंकी थी, जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि अब यार्ड में सतर्कता और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें