फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जुटे देश भर के नृत्य नाट्य और संगीत दल, बांग्लादेश व ईरान के कलाकार भी पहुंचे, रंगयात्रा आज
विज्ञापन

बरेली। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में पिछले दो दिनों से सांस्कृतिक छटा छाई रही। विभिन्न प्रांतों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी अपनी क्षेत्रीय संस्कृति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं बंाग्लादेश सहित कई शहरों से आए नाट्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति की ओर से यहां संजय कम्युनिटी हाल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में जहां गत दिवस रविवार को स्थानीय कलाकारों ने नृत्य एवं गायन पेश किया, वहीं सोमवार को तीसरा दिन बाहरी शहरों से आए कलाकारों के नाम रहा। इन कलाकारों ने गणतंत्र दिवस के इस महोत्सव में विभिन्न लोक संस्कृतियों पर आधारित नृत्य एवं गीत के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया। इसमें गुजरात का डांडिया, पंजाब का गिद्दा, असम का बिहू, हरियावी वा बिहारा आदि क्षेत्र के नृत्य ने समां बांध दिया। इस बीच दिल्ली के दल ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य पेशकर सभी का मन जीत लिया।
विज्ञापन

इससे पहले गत दिवस द इंग्लिश स्कूल से गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर में ‘हम सब एक हैं’ थीम पर शहर में यात्रा निकाली गई, जिसे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही देश विदेश से आए कलाकारों का स्वागत करते हुए उन्होंने संस्था के अध्यक्ष जेसी पालीवाल को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन संजय मठ, सुनील धवन और पवन कालरा ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि मंगलवार को संजय कम्युनिटी हाल से पूर्वान्ह 11 बजे रंगयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देश विदेश से आए कलाकार शामिल होंगे। शाम सात बजे पुरस्कार वितरण होगा। संयोजन में बीएस सक्सेना, मोहम्मद नबी, राजीव शर्मा टीटू, सैय्यद सिराज अली, रंजीत वालिया, संजय सक्सेना, राजेंद्र गंगवार, मेराज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें