फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर बनने की लालसा में बिखरते परिवार की कहानी है ‘लॉटरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जल्द से जल्द धनवान होने की लालसा लोगों में आम है। जल्द से जल्द धन कमाने का ये लालच सही और गलत का फर्क भी मिटा देता है। यहां तक कि पारिवारिक रिश्तों तक में दरार पड़ जाती है। कुछ ऐसी ही स्थितियों को बयां करती है मुंशी प्रेमचंद्र की प्रसिद्ध कहानी लॉटरी।
विज्ञापन

इसी पर आधारित नाटक बुधवार को विंडरमेयर में मिनी थिएटर फेस्ट में मंचित किया गया। ये कहानी नाटक के पात्र विक्रम और उसके परिवार (पिता, चाचा, मां, बहन, भाई, मित्र) के इर्द गिर्द घूमती है। धन के लालच में इन सब के बीच मन मुटाव हो जाता है और देखते देखते एक सुखद परिवार में ऐसी अशांति फैलती है कि सब एक दूसरे के दुश्मन हो जाते हैं। विनायक रंग मंडल की ओर से प्रस्तुत नाटक का निर्देशन ब्रिजेश तिवारी ने दिया। अंत में डा. ब्रिजेश्वर ने पात्रों का परिचय कराते हुए आभार व्यक्त किया। डा. गरिमा सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्लगी नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें