बरेली के देहात क्षेत्र के सात थानों के सीयूजी नंबर बदल दिए गए हैं। साथ ही एसपी साउथ का भी सीयूजी नंबर बदला गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने हाल ही में जिले के थानों के सीयूजी नंबरों पर कॉल की स्थिति का पता कराया।
विज्ञापन
पता लगा कि जिले के सात थानों और एसपी साउथ के मोबाइल नंबर पर सही से बात नहीं हो पा रही है। खासतौर से देहात क्षेत्र के थानों में पुराने सीयूजी नंबर पर नेटवर्क की समस्या होने के कारण वहां सही ढंग से बात नहीं हो पाती थी। इसलिए इन थानों के सीयूजी नंबरों में फेरबदल कर नए नंबर आवंटित किए गए हैं।