बरेली। 39वीं परिषदीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को बीसलपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें शेरगढ़ की टीम ओवरऑल विजेता बनी।
400 मीटर दौड़ में भुता की रेखा पहले, मझगवां की काजल दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में मझगवां की नीरज प्रथम व भुता की इफरा बी ने द्वितीय स्थान जीता। 100 मीटर दौड़ में शेरगढ़ की आयुषी ने पहले व मझगवां की नीरज ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। 50 मीटर दौड़ में शेरगढ़ की आयुषी प्रथम व भुता की रेखा दूसरे स्थान पर रहीं। लंबीकूद में शेरगढ़ की आयुषी ने पहला व मझगवां की नीरज ने दूसरा स्थान जीता। खो-खो बालिका वर्ग में शेरगढ़ प्रथम व आलमपुर द्वितीय पायदान पर रहा। प्रतियोगिता में शेरगढ़ ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन, मझगवां रनर व नवाबगंज तीसरे स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में शेरगढ़ की आयुषी पहले, मझगवां की नीरज दूसरे व भुता की रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में क्यारा के अजीत पहले, मझगवां के लवकुश दूसरे व भोजीपुरा के अल्तमश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालिका वर्ग में रामनगर की लक्ष्मी प्रथम, आलमपुर की ऊषा द्वितीय व शेरगढ़ की निकिता तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आलमपुर के नितेश पहले, फरीदपुर के आशीष दूसरे, मझगवां के सुखपाल तृतीय स्थान पर रहे।
बीएसए संजय सिंह, संयोजक जीपी गौतम, सुनील कुमार शर्मा, राजेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, सहित प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, भानु प्रताप सिंह, प्रियंका शुक्ला, शिव स्वरूपशर्मा, केसी पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद