अफसर भी हैरान
अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर, राजकीय निर्माण निगम कार्यालय, अस्पताल कर्मियों के आवास भी हैं। परिसर में दिन-रात आवाजाही रहती है। इसके बावजूद दोपहर ढाई बजे तार काट लेने की घटना से स्टाफ और अफसर दोनों हैरान हैं। बता दें कि इससे पूर्व 22 नवंबर को सीटी स्कैन यूनिट में लगे चार एसी, 11 दिसंबर को दो एसी के कॉपर वायर चोरी हुए थे। इसे दुरुस्त करने में 80 हजार से ज्यादा रुपये खर्च हुए थे।
ढाई बजे के बाद मरीजों की रिपोर्ट बनाने में अड़चन
स्टाफ के मुताबिक सीटी स्कैन यूनिट में कई कार्य ऑनलाइन संचालित होते हैं। तार कटने के बाद से इंटरनेट सेवा ठप होने से जांच कराने वाले मरीजों की रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकी, क्योंकि परामर्श के लिए रिपोर्ट मेल से मुख्यालय को भेजी जाती हैं। वे रिपोर्ट देखने के बाद उस पर परामर्श देते हैं। मरीजों की डेटा फीडिंग, बिलिंग आदि कार्य प्रभावित रहे। शाम पांच बजे के बाद वाईफाई के जरिए कार्य निपटाए गए।
तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि तीसरी बार चोरी की घटना बेहद गंभीर है। सीएमओ के निर्देश पर विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को पत्र भेजा है। वीडियो फुटेज भी सौंप दी है ताकि चोर पकड़ा जा सके।