फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट में फिर चोरी, तार काट ले गया चोर; माहभर में तीसरी वारदात

Tue, 23 Dec 2025 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं। सीटी स्कैन यूनिट को चोर ने फिर निशाना बनाया। चोर यहां से सीसी कैमरा और इंटरनेट के लिए लगे 15-15 मीटर तार काट गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल स्थित सीटी स्कैन यूनिट में माह भर में तीसरी बार चोरी हुई है। इस बार चोर भी सीसी कैमरे की फुटेज में नजर आया है। यूनिट प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को वीडियो फुटेज सौंप दी है। सीएमएस ने पुलिस को रिकॉर्डिंग भेजकर विधिक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


स्टाफ के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे इंटरनेट सेवा अचानक ठप हो गई। कुछ देर इंतजार किया पर सेवा सुचारू नहीं हुई। तकनीकी समस्या की आशंका पर जांच की मगर कोई खामी नहीं मिली, तब छत पर लगे कनेक्शन को जांचने पहुंचे। 

सात मिनट में की वारदात 
जांच के दौरान इंटरनेट समेत हाल ही में लगाए गए सीसी कैमरे के करीब 15-15 मीटर तार कटे मिले। स्टाफ ने सीसी कैमरों की फुटेज देखी तो अस्पताल के पीछे सड़क पर नारंगी रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने एक युवक दिखा। युवक कैमरों की ओर गया और महज सात मिनट में तार काटने के बाद शर्ट में छिपाकर ले गया।
विज्ञापन


स्टाफ के मुताबिक तीन सीसी कैमरे यूनिट के अंदर और तीन परिसर के बाहर ऊंचाई पर लगे हैं। एक ही कैमरे के तार युवक ने काटे और बाकी दो कैमरे संचालित हैं। आशंका जताई कि वह एसी के कॉपर वायर काटने आया था पर लोहे का जाल लगा देख तार काट ले गया।

विज्ञापन

अफसर भी हैरान
अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर, राजकीय निर्माण निगम कार्यालय, अस्पताल कर्मियों के आवास भी हैं। परिसर में दिन-रात आवाजाही रहती है। इसके बावजूद दोपहर ढाई बजे तार काट लेने की घटना से स्टाफ और अफसर दोनों हैरान हैं। बता दें कि इससे पूर्व 22 नवंबर को सीटी स्कैन यूनिट में लगे चार एसी, 11 दिसंबर को दो एसी के कॉपर वायर चोरी हुए थे। इसे दुरुस्त करने में 80 हजार से ज्यादा रुपये खर्च हुए थे।

ढाई बजे के बाद मरीजों की रिपोर्ट बनाने में अड़चन
स्टाफ के मुताबिक सीटी स्कैन यूनिट में कई कार्य ऑनलाइन संचालित होते हैं। तार कटने के बाद से इंटरनेट सेवा ठप होने से जांच कराने वाले मरीजों की रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकी, क्योंकि परामर्श के लिए रिपोर्ट मेल से मुख्यालय को भेजी जाती हैं। वे रिपोर्ट देखने के बाद उस पर परामर्श देते हैं। मरीजों की डेटा फीडिंग, बिलिंग आदि कार्य प्रभावित रहे। शाम पांच बजे के बाद वाईफाई के जरिए कार्य निपटाए गए।

तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि तीसरी बार चोरी की घटना बेहद गंभीर है। सीएमओ के निर्देश पर विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को पत्र भेजा है। वीडियो फुटेज भी सौंप दी है ताकि चोर पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें