फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में छह दिन बाद सीटी स्कैन शुरू, 60 मरीजों की हुई जांच

Mon, 15 Dec 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी हो गया था। इसके बाद से सीटी स्कैन जांच ठप पड़ी थी। वायरिंग सही कराने के बाद सोमवार को सीटी स्कैन जांच शुरू कर दी गई।  
विज्ञापन
सीटी स्कैन कक्ष में मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी होने के बाद ठप पड़ी सीटी स्कैन जांच छह दिन बाद सोमवार को शुरू हुई। 60 मरीजों की जांच हुई। इसमें 23 मरीज ऐसे थे, जिन्हें पूर्व में लौटाया गया था। वह यूनिट का संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


माहभर में ही तीन सौ बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट के छह एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी हो गए। अफसरों ने बजट का अभाव बताकर कोई व्यवस्था नहीं की। जांच के अभाव में गंभीर मरीज लौटाए जाने लगे। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसर चेते। फर्म को पत्र भेजकर वायरिंग सही कराने, उनकी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था करने की हिदायत दी। इसके बाद फर्म ने एसी टेक्नीशियन को भेजकर व्यवस्थाएं कीं। सोमवार को यूनिट के बाहर सीसी कैमरे लगाने का काम चला और अंदर मरीजों की जांच हुई।

यूनिट प्रभारी डॉ. नसीम खान के मुताबिक, वायर चोरी के आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम होने से भविष्य में वायर या अन्य कोई उपकरण चोरी की आशंका नहीं है। सीएमओ को यूनिट संचालन और व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें