फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मैलानी से पूरनपुर होते हुए शाहगढ़ तक रेलवे ट्रैक के आमान परिवर्तन का काम पूरा कर लिया गया है। 44.26 किलोमीटर लंबे इस रूट का सोमवार और मंगलवार को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान रूट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मैलानी-शाहगढ़ रेलवे रूट पर 30 मई 2018 से मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर एक जून से रेल विकास निगम ने आमान परिवर्तन का काम शुरू किया था। कार्यदायी संस्था की ओर से कुछ समय पहले यहां काम पूरा करने के बाद सीआरएस निरीक्षण को लेकर प्रस्ताव भेजा था। अब सीआरएस निरीक्षण का समय तय हो गया। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया रेल संरक्षा आयुक्त सोमवार को मैलानी-दुधिया खुर्द और मंगलवार को दुधिया खुर्द-शाहगढ़ के बीच निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह रूट पर पड़ने वाले सभी छोटे पुलों, समपारों, कर्वों, प्वाइंटस और स्टेशन पैनलों का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह विशेष ट्रेन से शाहगढ़-मैलानी ट्रैक पर गति का परीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिलने पर जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी ने स्पीड ट्रायल के दौरान आम लोगों से समपारों और ट्रैक के निकट न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें