फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आधी रात घर के कमरे में घुसा मगरमच्छ, परिवार की उड़ी नींद, फिर ऐसे पकड़ा गया; देखें वीडियो

Tue, 24 Sep 2024 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में कैमुआ नाले से निकला मगरमच्छ रविवार रात एक मकान के कमरे में घुस गया। मगरमच्छ को देख परिवारवालों की नींद उड़ गई। उन्होंने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। करीब छह घंटे बाद मगरमच्छ पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को डंडों से दबाया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में कैमुआ नाला से निकला एक मगरमच्छ रविवार रात बिरासिन गांव में ग्रामीण शिव कुमार के घर में घुसकर कमरे में जा पहुंचा। रात करीब दो बजे मगरमच्छ के रेंगने से हुई आहट सुनकर शिव कुमार की आंख खुल गई। उन्होंने टार्च की रोशनी जलाई तो मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


शिव कुमार व उनके परिजनों ने शोर मचाया। इससे आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने कमरा बाहर से बंदकर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। रातभर जागकर पहरेदारी की। सोमवार सुबह वन दरोगा सतीश गौतम अपनी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ पकड़ कर गर्रा नदी में छुड़वा दिया। बता दें कि इससे पहले पिपरिया खुशहाली, उदारा, धर्म गौंटिया, चनेउरा, महमंदपुर, बरैंचा आदि गांवों में भी मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। इस बार भारी बारिश के कारण कैमुआ नाला उफनाने से उसमें बहकर मगरमच्छ गांवों के आसपास आ गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

पीलीभीत: आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ
पीलीभीत में रविवार की रात शहर से सटे रूपपुर कमालू गांव में एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मगरमच्छ एक घर के अंदर घुस गया। 

ग्राम प्रधान कमल कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना व वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर माला नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें