फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने खुद को जलाया

Sun, 24 Jan 2016 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा सिलाई का काम करने वाले युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के शांति विहार निवासी 35 वर्षीय हरिशंकर एक दुकान पर कपड़ा सिलाई का काम करता है। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि कामकाज ठीक न चलने पर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इससे क्षुब्ध होकर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे हरिशंकर ने घर के अंदर ही अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। यह देखकर घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। फिर भी उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर आग से झुलस गया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें