फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल परिसर में सिर कुचलकर युवक को जला दिया

Tue, 22 Nov 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Youth hostel premises burned head crushed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीडीए छात्रावास कैंपस में पुष्पेंद्र उर्फ राजू नाम के एक युवक का अज्ञात हत्यारों ने पहले सिर कुचला और फिर उसी की बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के करीब साढ़े तीन घंटे बाद भी युवक होश में था। उसने कुछ लोगों द्वारा घर से बुलाकर यहां लाकर मारने की बात तो कही लेकिन वजह और हत्यारों के नाम नहीं बताए। नब्बे प्रतिशत झुलसे युवक को सोमवार सुबह मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के मृत्युपूर्व बयान के हवाले से बताया कि वारदात रविवार को रात करीब 3.30 बजे की रही होगी। सुबह सात बजे हॉस्टल के गार्ड ने फोन कर घरवालों को बुलाया तब राजू को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी वह बातचीत कर रहा था। थाना बारादरी के जगतपुर पनवड़िया पेठे वाली गली के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार सोनकर जगतपुर बिजली घर में प्राइवेट तौर पर काम करता था। पुलिस ने राजू और घर वालों से पूछताछ के हवाले से जो कहानी बताई है वह इस तरह है- 
घर वालों के मुताबिक रात करीब 11.30 बजे उसके पास फोन आया था। शौच के बाद कपड़े पहनकर बिस्तर पर लेट गया। रात दो बजे के करीब उसने अपनी जेब से 300 रुपये निकालकर कमरे में संदूक पर रख दिए। घर वालों को सोता छोड़कर बाहर निकल गया। बाइक भी उसने घर से काफी दूर जाकर स्टार्ट की। उधर राजू ने पुलिस को बताया- रात घर के सामने मैं भैंस बांध रहा था तभी दो लोग आए और कहा कि चलो आला हजरत अस्पताल के पास चाय पीने चलते हैं। वह उनके साथ चला गया। वहां चाय न मिलने पर वह उसे बीसलपुर चौराहे पर ले गए। वहां एक आदमी और मिल गया। वहां से डोहरा रोड पर छात्रावास में ले गए। वहां उन्होंने ईंटों से उसके सिर पर हमला कर दिया। बाद में उसकी बाइक  से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। जिस तरह वह उनके साथ गया उससे तो जाहिर हो रहा है कि वह हत्यारों को जानता था लेकिन उसने उनके नाम बताने के बजाय कहा कि वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। 
विज्ञापन

सुबह गार्ड की ड्यूटी बदली तो दूसरे गार्ड ने झाड़ियों के पास बाइक देखी। वहीं राजू बुरी तरह से घायल अवस्था में पड़ा सिसक रहा था। गार्ड ने राजू के ही फोन से उनके ससुर अशोक कुमार को जानकारी दी। सुबह करीब सात बजे राजू के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसे फौरन मिशन अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान एक बजे उसकी मौत हो गई। 

राजू की हत्या में किसी परिचित का ही हाथ लग रहा है। वह खुद घर से दो लोगों के साथ गया है। जाने से पहले उसके पास दो बार फोन भी आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही कुछ नतीजा सामने आएगा। - आकाश तोमर, एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें