फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दो महिलाओं को घर से निकाला

Tue, 22 Nov 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता सतवंत कौर पुत्री निर्मल सिंह वासी मलवाल कदीम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2012 को शमशेर सिंह वासी संत विहार डेरा राधा स्वामी फतेहपुर जिला अमृतसर के साथ हुई थी। वह दहेज में स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे जो मायके वाले देने में असमर्थ थे।

उन्होंने कई बार मारपीट भी की। एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता सतवंत कौर के बयान पर पति शमशेर सिंह, सास मनिंदर कौर और देवर अजमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता मनदीप कौर वासी फतेहगढ़ गुरुहरसहाए ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बीस जनवरी 2015 को रमनदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी जैतो फरीदकोट के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोग दहेज के लिए तंग करने लगे। मनदीप कौर की शिकायत पर पति रमनदीप सिंह, ससुर गुरमीत सिंह व सास प्रदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें