रिपेयरिंग को दिए मोबाइल से मैकेनिक ने एक परिवार की महिलाओं के फोटो निकाल लिए और उन्हें एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। पुलिस ने मोबाइल मैकेनिक और उसके साथी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मोबाइल मैकेनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तकनीकी गड़बड़ी होने पर उसने अपना स्मार्ट मोबाइल फोन रिपेयरिंग के लिए मोहल्ला अफसरयान के एजाज को उसकी मोबाइल शॉप पर दिया था। आरोप है कि एजाज और इसी मोहल्ले के उसके साथी हनीफ ने मोबाइल से परिवार की औरतों, लड़कियों के फोटो निकाल लिए और उन्हें एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। फोटो इंटरनेट पर वायरल होने की जानकारी हुई तो परिवार के लोग सन्न रह गए। मोबाइल स्वामी की तहरीर पर एजाज और हनीफ के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।